ट्रेक्टर से गिरने से तीन घायल:ट्रॉली में भरी थी खाद, लोड ज्यादा होने से ट्रेक्टर हो गया ऊपर




पाली में खेत में ट्रेक्टर की ट्रॉली में खाद लेकर गए मजदूरों का ट्रेक्टर का अगला हिस्सा अचानक ऊपर हो गया। जिससे उस पर बैठे तीन मजदूर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनका उपचार किया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पाली शहर के निकट स्थित भालेलाव गांव में शनिवार को ट्रेक्टर पर सवार होकर कुछ मजदूर खाद ट्रोली में भरकर खेत में गए। जहां ट्रॉली में खाद ज्यादा भरी होने से ट्रेक्टर ऊपर हो गया। ऐसे में उस पर बैठी भालेलाव गांव निवासी 24 साल की पार्वती पत्नी मोतीराम, भीकी देवी पत्नी पूसाराम और शिवाराम घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनका उपचार किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर उनके परिजन भी पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *