ट्रैक्टर लेकर किसान नागौर के लिए रवाना:सीमेंट कंपनी के विरोध में दे रहे थे धरना, जुलूस के साथ निकलेंगे कूच पर




सीमेंट कंपनी के खिलाफ चल रहा धरना प्रदर्शन बुधवार को अचानक से बढ़ गया। किसान अपनी मांगों को लेकर ट्रैक्टरों के साथ नागौर के लिए रवाना हुए। दरअसल, मुंडवा में अंबुजा सीमेंट कंपनी के खिलाफ धरना चल रहा है। किसान लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रह हैं। धरने का नेतृत्व कर रहे RLP नेता नारायण बेनीवाल ने बताया कि दोपहर 4 बजे तक सभी किसान ट्रैक्टरों के साथ मुंडवा चौराहे पर एकत्रित हो जाएंगे। वहां से जुलूस के रूप मे कलेक्ट्रेट के लिए कूच किया जाएगा। किसानों ने अपनी मांगो को लेकर प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है। लंबे समय से चल रहा है धरना
किसानो का कहना है कि अंबुजा सीमेंट कंपनी के खिलाफ स्थानीय स्तर पर लंबे समय से धरना दिया जा रहा है। जमीन अधिग्रहण, मुआवजा और प्रदूषण से जुडी समस्याओ को लेकर किसान नाराज है। कई बार ज्ञापन देने के बाद भी सुनवाई नहीं होने पर अब कलेक्ट्रेट कूच का फैसला लिया गया है।
किसानो के ट्रैक्टर मार्च को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया है। मुंडवा चौराहे से कलेक्ट्रेट तक के रूट पर सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *