डिप्टी सीएम ने भजन संध्या के पोस्टर का किया विमोचन:कल होगा आयोजन; अनूप जलोटा कृष्ण भजनों की देंगे प्रस्तुति




जयपुर शहर में गुप्त वृन्दावन धाम की ओर से गुरुवार (17 अप्रैल) को विशेष भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें भजन सम्राट अनूप जलोटा प्रस्तुति देंगे। डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने आज भजन संध्या के पोस्टर का विमोचन किया। डिप्टी सीएम ने दी शुभकामनाएं आयोजन मानसरोवर स्थित दीप स्मृति ऑडिटोरियम में गुरुवार शाम 7 बजे से 10 बजे तक होगा। अनूप जलोटा अपने प्रसिद्ध कृष्ण भजनों-‘जग में सुन्दर है दो नाम’ और ‘अच्युतम केशवं’की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन करते हुए डिप्टी सीएम ने हरे कृष्ण मूवमेंट के गुप्त वृन्दावन धाम की सराहना करते हुए सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए संस्था को शुभकामनाएं दीं। गुप्त वृन्दावन धाम की पहल बता दें कि गुप्त वृन्दावन धाम, जो राजस्थान का प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र माना जाता है। इस आयोजन के माध्यम से जयपुरवासियों को आध्यात्मिकता से जोड़ने का प्रयास कर रहा है। मंदिर प्रबंधन ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर भक्ति रस का आनंद लेने का आह्वान किया है। भक्ति, संगीत और संस्कृति का संगम यह भजन संध्या न केवल धार्मिक आयोजन है, बल्कि जयपुर की सांस्कृतिक विरासत को भी सशक्त रूप से प्रस्तुत करने का एक अवसर है, जिसमें शहर की गणमान्य हस्तियां भी शामिल होंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *