झाबुआ जिले के नवागत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने सोमवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने से पहले उन्होंने देवझिरी स्थित संकट मोचन महादेव मंदिर में दर्शन किए, जिसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचने पर जिले के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यालयीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया कलेक्टर ने पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद कलेक्ट्रेट की स्थापना, वित्त, राजस्व और लाइसेंस जैसी विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर एवं एडीएम कोर्ट का भी अवलोकन कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश डॉ. भरसट ने अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप किया जाए। उन्होंने कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के साथ ही लंबित मामलों को जल्द निपटाने की बात कही। बोले- सुशासन और योजना क्रियान्वयन प्राथमिकता नवागत कलेक्टर ने अपनी प्राथमिकताएं साझा करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य सुशासन को जमीनी स्तर तक पहुंचाना और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ जितेंद्रसिंह चौहान और अपर कलेक्टर सीएस सोलंकी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
Source link