नगर क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने वाले एक शातिर आरोपी को शुक्रवार को पीड़ित ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के मधुबन कांटी निवासी जयप्रकाश सहनी के पुत्र अरविंद कुमार के रूप में हुई है। एटीएम से 10 हजार रुपये निकाले गए यह घटना आजाद चौक के पास स्थित एक्सिस बैंक एटीएम में हुई। बताया जाता है कि आरोपी ने ढाका थाना क्षेत्र के श्याम बखरी निवासी दुर्गेश कुमार का एटीएम कार्ड बदल लिया और मौके से फरार हो गया। कुछ ही देर बाद पीड़ित के मोबाइल पर 10 हजार रुपये निकासी का मैसेज आया। निबंधन कार्यालय के पास पकड़ा गया आरोपी पीड़ित दुर्गेश कुमार जब बैंक पहुंचे और जांच की तो उन्हें पता चला कि निबंधन कार्यालय के पास स्थित सीबीआई एटीएम से पैसे निकाले गए हैं। इसके बाद वे तुरंत मौके पर पहुंचे और आरोपी को पहचानकर पकड़ लिया। चार एटीएम कार्ड और मोबाइल बरामद अपर थानाध्यक्ष जयंती कुमारी ने बताया कि आरोपी के पास से चार एटीएम कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। जबकि उसके साथ मौजूद तीन अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।
Source link