तरनतारन में खाद्य सुरक्षा जागरूकता पखवाड़ा के तहत बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और कमिश्नर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कंवलप्रीत बराड़ के दिशा निर्देशों पर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुखबीर कौर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा टीम ने विभिन्न डेयरियों और फूड आउटलेट्स का औचक निरीक्षण किया। पिछले तीन दिनों में, टीम ने तरनतारन, बेईं पुईं, बाथ, खडूर साहिब, सुरसिंह, भिखीविंड, दबीपुर, वाड़ा शेर सिंह और दाउदपुर सहित कई स्थानों पर डेयरियों और फूड आउटलेट्स का निरीक्षण किया। इस दौरान दूध, दही और पनीर के कुल 9 नमूने लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए खरड़ लैब भेजा जाएगा। जागरुकता अभियान भी जारी इसी कड़ी में, टीम ने जागरूकता अभियान भी जारी रखा। इसमें एनजीओ इनटच और शिक्षण संस्थानों जैसे निशान-ए-सिखी और गुरु अंगद देव कॉलेज के सदस्यों ने भाग लिया। अभियान के दौरान सभी फूड बिजनेस ऑपरेटर्स को साफ-सफाई बनाए रखने, तेल का दोबारा इस्तेमाल न करने, मिलावट से बचने और बर्तनों का सही तापमान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, टीम ने पट्टी क्षेत्र में जागरूकता, प्रशिक्षण और टेस्टिंग गतिविधियां जारी रखीं और स्कूलों में जाकर छात्रों को खाद्य सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। सभी फूड बिजनेस ऑपरेटर्स को अपने रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस को अपडेट रखने का भी निर्देश दिया गया है।
Source link