[ad_1]
तरनतारन जिले के झबाल बाईपास पर एक थार कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को नाजुक हालत में अमृतसर रेफर किया गया है। पुलिस ने थार ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। बता दे कि यह घटना देर शाम 8 बजे झबाल बाईपास पर हुई। जहां चंबा कलां निवासी हरप्रीत सिंह ने बताया कि उनका भाई जगजीत सिंह अपने दोस्त के साथ खड़ी बाइक पर बैठकर बात कर रहे थे। इसी दौरान एक थार कार के ड्राइवर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत, युवक घायल टक्कर इतनी भीषण थी कि जगजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जगजीत सिंह चंबा कलां का रहने वाला था और एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हादसे में पास खड़ी एक अन्य कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। SHO नवदीप सिंह भट्टी ने बताया कि पुलिस ने थार चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
[ad_2]
Source link