तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से फैक्ट्री कर्मी की मौत:देर रात फैक्ट्री से लौट रहा था, हादसे के बाद चालक फरार




जूही में सोमवार देर रात काम से लौट रहे बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जूही खुर्द निवासी रामनरेश कश्यप के मुताबिक उनके तीन बेटे प्रमोद, विनोद (34) मनोज है। विनोद बर्रा स्थित गत्ता फैक्ट्री में काम करता था। सोमवार देर रात वह फैक्ट्री से लौट रहा था। रत्तुपुरवा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ही था, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, राहगीरों ने मामले की जानकारी जूही पुलिस को दी। पुलिस विनोद को पास के हैलट अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *