थाना के बाहर भड़काऊ रील बनाने वाला काबू:फिल्म के डायलॉग पर बनाई थी वीडियो,पुलिस से मांगी माफी,बोला-नहीं डालूंगा आपत्तिजनक कंटेंट




पंजाब के लुधियाना के पुलिस थाना डेहलों इलाके के शंकर गांव के 23 वर्षीय युवक को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ वीडियो पोस्ट करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने सोमवार को उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पंजाबी फिल्म के डायलॉग पर बनाई वीडियो जानकारी के अनुसार, युवक रविवार को अपने कुछ साथियों के साथ डेहलों थाने के बाहर स्थित सुविधा केंद्र के पास गया था। इसी दौरान उसने एक रील बनाई, जिसमें वह कैमरा घुमाकर थाने के मुख्य गेट को दिखाता है और बैकग्राउंड में पंजाबी फिल्म का एक डायलॉग चलता है-“दो बंदे थाने के अंदर जाएंगे, दो बाहर कार स्टार्ट करके खड़े रहेंगे, चार फायर मारेंगे, जब तक हवलदार .303 राइफल ढूंढेंगे, तब तक मां को भगाकर ले जाएंगे।” यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे लोगों में चिंता पैदा हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो में कानून व्यवस्था को गलत तरीके से पेश किया गया और इससे गलत संदेश जा सकता था। वीडियो वायरल होने के बाद डेहलों पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक की पहचान कर उसे ट्रेस कर लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और माफी मांगते हुए भविष्य में इस तरह का कोई भी आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट न करने का लिखित आश्वासन दिया। सब-इंस्पेक्टर अवनीत बोली… थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर अवनीत कौर ने बताया कि इस तरह के वीडियो, खासकर पुलिस स्टेशन जैसे संवेदनशील स्थानों के बाहर बनाना, पुलिस की छवि को नुकसान पहुंचाता है और इससे बचना चाहिए। पुलिस ने आम जनता, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करें और ऐसा कोई भी कंटेंट पोस्ट न करें जिससे गलतफहमी या डर का माहौल पैदा हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *