दतिया के बाजारों से अतिक्रमण हटा:यातायात व्यवस्था सुगम हुआ, राहगीरों को मिली राहत

[ad_1]


दतिया शहर के मुख्य बाजारों में लंबे समय से लग रहे अस्थाई अतिक्रमण पर मंगलवार को कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने प्रमुख मार्गों का निरीक्षण करते हुए सड़क किनारे सामान फैलाकर बैठे विक्रेताओं को हटवाया, जिससे जाम की स्थिति में राहत मिली और आवाजाही पहले से आसान हो गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने बाजारों में घूमकर दुकानदारों और ठेला संचालकों को समझाइश दी कि वे सड़क पर सामान न रखें। कई जगहों पर फुटपाथ और सड़क के हिस्से पर रखा सामान हटवाया गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को हो रही परेशानी कम हुई। अधिकारियों के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई का मकसद बाजार क्षेत्र में लगातार बन रहे जाम को नियंत्रित करना और दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना बताया गया। टीम ने साफ किया कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो सख्त कदम उठाए जाएंगे। यातायात पुलिस ने व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शहर की व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी का जिम्मेदार व्यवहार जरूरी है। कार्रवाई के बाद कई प्रमुख मार्गों पर यातायात सामान्य नजर आया।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment