दमोह-जबलपुर हाईवे पर ऑटो अज्ञात वाहन से टकराया:गमी से लौट रहे 6 लोग घायल, एक महिला गंभीर; सड़क किनारे पलटा ऑटो




दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर भदर नाला के पास शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वाहन में सवार 6 लोग गंभीर घायल हो गए। टक्कर के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। गमी से लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, ऑटो में सवार सभी यात्री मौसीपुरा धंसरा गांव के रहने वाले हैं। ये सभी दुगानी गांव में एक गमी (शोक कार्यक्रम) में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। भदर नाला के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया अस्पताल हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत जबेरा पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही एएसआई अशोक सिंह और प्रधान आरक्षक सतीश नामदेव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यह हुए घायल हादसे में घायल सभी 6 लोग एक ही क्षेत्र के निवासी हैं। अज्ञात वाहन की तलाश जारी जबेरा पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर फरार वाहन की तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *