दमोह रेलवे स्टेशन के पास बुधवार रात सीएसपी के ड्राइवर आरक्षक रविंद्र अहिरवार से कुछ लोगों ने मारपीट की। हमले में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल आरक्षक ने बताया कि वह सीएसपी एचआर पांडे के वाहन चालक हैं। बुधवार रात वह अपने भाई को लेने रेलवे स्टेशन गए थे। इसी दौरान, चाय पीने के लिए स्टेशन के पास पहुंचे, जहां कुछ लोग पुलिस को गालियां दे रहे थे। हमलावर मौके से फरार हो गए जब ड्राइवर ने उन्हें ऐसा करने से रोका, तो करीब पांच लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावर खुद को ‘राजा राय के आदमी’ बता रहे थे। ड्राइवर ने एक हमलावर को पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बाकी हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रविंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली टीआई मनीष कुमार और सीएसपी एचआर पांडे भी अस्पताल पहुंचे और घायल आरक्षक से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Source link