[ad_1]
दमोह-सागर स्टेट हाईवे पर देहात थाना क्षेत्र के बांसतारखेड़ा गांव के पास शुक्रवार शाम ट्रक, बोलेरो और बाइक की टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आज शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। दो सगे भाइयों की मौत, गैस-सिलेंडर लेने जा रहे थे
इस हादसे में दो परिवार पूरी तरह टूट गए। मृतकों में बांसा तारखेड़ा गांव के सगे भाई सूरज अहिरवार और जितेंद्र अहिरवार शामिल हैं। दोनों अपने छोटे भाई नारायण के कार्यक्रम के लिए गैस सिलेंडर लेने दमोह जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। वहीं बोलेरो सवार मृतकों की पहचान महेश उर्फ राजू चौधरी (निवासी मगरोंन, बर्तलाई थाना) और धर्मेंद्र (निवासी बूढ़ा) के रूप में हुई है। राजू चौधरी अपने परिजन के साथ बोलेरो की सर्विसिंग कराने दमोह आए थे। परिजनों को फोन न उठने पर हुई आशंका
राजू चौधरी के साले राम बहादुर पटेल ने बताया कि शाम को जब उनका फोन नहीं उठा तो चिंता हुई। बाद में पुलिस के जरिए हादसे और मौत की सूचना मिली। दरअसल, राजू अपनी बेटी के लिए रिश्ते की तलाश में भी गए थे।
सागर नाका चौकी प्रभारी विक्रम दांगी के अनुसार, बोलेरो सागर से दमोह की ओर आ रही थी। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर पहले बाइक सवार युवकों से टकराई, इसके बाद सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। सुनसान इलाके में हुआ हादसा, आवाज सुन पहुंचे लोग
घटना स्थल सुनसान होने के कारण किसी ने हादसा होते नहीं देखा। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो में सवार दोनों लोग वाहन के अंदर फंस गए थे। जेसीबी की मदद से गाड़ी को काटकर शव बाहर निकाले गए।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
[ad_2]
Source link