दरभंगा में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल किया है। तीन पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया है। आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों तो तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश के मुताबिक, बहेड़ा थाना के थानाध्यक्ष रहे इंस्पेक्टर हरिद्वार शर्मा को पद से हटाकर पुलिस केंद्र दरभंगा भेज दिया गया है। बताया गया है कि उनका स्थानांतरण पटना जिला बल में किया गया है।
वहीं,पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार को बहेड़ा थाना में पर्यवेक्षी पदाधिकारी के पद से पदोन्नत करते हुए नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। उनके जिम्मे अब थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण की अहम जिम्मेदारी होगी।
साइबर थाना से बहेड़ा थाना गए संतोश कुमार इसके अलावा, पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार मंडल को साइबर थाना से स्थानांतरित कर बहेड़ा थाना में पर्यवेक्षी पदाधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। उन्हें थानाध्यक्ष के सहयोग में जांच एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस प्रशासन के इस फेरबदल को जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। खासकर बहेड़ा थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए यह बदलाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
एसएसपी कार्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर अविलंब योगदान देंगे।
Source link