दरभंगा में शनिवार को मद्य निषेध विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में एडमिट कराया गया है। अवैध शराब की सूचना पर टीम छापेमारी के लिए पहुंची थी। घटना बहेड़ा थाना क्षेत्र के धरौड़ा दलित टोला की है। टीम के सूचना मिली थी कि गांव में अवैध तरीके से शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद मद्य निषेध थाना बेनीपुर के थानाध्यक्ष सिद्धार्थ कुमार के नेतृत्व में टीम छापेमारी के लिए पहुंची। जिसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले में एएसआई विनोद कुमार मिश्रा, सिपाही सतीश कुमार और महिला सिपाही शांभवी रानी घायल हो गईं।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी वहीं, इस संबंध में बहेड़ा थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि फिलहाल आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी।
Source link