दावा- एअर इंडिया CEO कैंपबेल विल्सन ने इस्तीफा दिया:सितंबर 2027 तक कार्यकाल था; अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जांच रिपोर्ट आने के बाद पद छोड़ेंगे




एअर इंडिया के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) कैंपबेल विल्सन ने इस्तीफा दे दिया है। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में भी कहा गया है कि एयरलाइन नए CEO की तलाश कर रही है। सूत्रों के अनुसार, अहमदाबाद प्लेन क्रैश की फाइनल जांच रिपोर्ट आने के बाद नए CEO की नियुक्ति की जाएगी। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने 12 जुलाई 2025 को प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की थी। अंतिम रिपोर्ट जून 2026 में आ सकती है। इसके बाद सितंबर में विल्सन अपना पद छोड़ सकते हैं। पिछले हफ्ते हुई कंपनी की बोर्ड बैठक में उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। कैंपबेल विल्सन का पांच साल का कार्यकाल अगले साल सितंबर तक था, लेकिन उससे पहले ही उनका इस्तीफा सामने आया है। इस मामले पर एअर इंडिया ने कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। बताया जा रहा है कि नए CEO की तलाश जनवरी में ही शुरू हो गई थी, जब विल्सन ने संकेत दिया था कि वे अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद पद पर बने नहीं रहना चाहते। वे सितंबर 2022 में एअर इंडिया से जुड़े थे, जब प्राइवेटाइजेशन के बाद एयरलाइन टाटा ग्रुप के साथ वापस जुड़ी थी। सूत्रों के अनुसार, एअर इंडिया नए CEO के लिए संभावित उम्मीदवारों के साथ हाई लेवल बातचीत कर रही है। इस संबंध में अगले हफ्ते एक अहम बैठक भी होने वाली है। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *