Ajmer Dargah: Peace Wishes by Social Workers

[ad_1]

देशभर से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सूफी संत हजरत ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में जियारत की और देश और दुनिया में अमन, चैन तथा खुशहाली की दुआ मांगी। अजमेर के शाहजानी मस्जिद में आयोजित विशेष कार्यक्रम में दरगाह के गद्दीनशीन सैयद रेहान चिश्ती मोईनी ने जाय

.

अजमेर दरगाह पहुंचा सामाजिक कार्यकर्ताओं का दल।

अजमेर दरगाह पहुंचा सामाजिक कार्यकर्ताओं का दल।

कर्नाटक से आए कन्नड़, हिंदी और उर्दू के कवि तथा नवरंग कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हजरत अब्दुलकरीम हाशिम पीर ने कहा कि सूफी संतों की शिक्षाएं आज भी समाज को एकजुट रखने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि अमन और मोहब्बत ही देश की प्रगति की कुंजी है। सुप्रीम कोर्ट, नई दिल्ली से अधिवक्ता और नांदेड़ बार एसोसिएशन (महाराष्ट्र) के अध्यक्ष एम. जेड. सिद्दीकी ने कहा कि ख्वाजा साहब की दरगाह हर धर्म और समुदाय के लिए शांति का प्रतीक है। आज के इस माहौल में हमें एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करना चाहिए ताकि देश में सौहार्द बना रहे।

अखिल भारतीय दारुल कजात तथा अखिल भारतीय दारुल कजात गुलबर्गा शरीफ दरगाह समिति के उपाध्यक्ष डॉ. हामिद फैसल सिद्दीकी ने कहा कि सूफी परंपरा ने सदियों से सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा दिया है। ख्वाजा साहब की शिक्षाओं को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं। हुबली, कर्नाटक से रेलवे मुस्लिम कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हामिद कोप्पाड ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक संगठनों को एक मंच पर लाते हैं और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाते हैं। एआईसीसी के पूर्व कोऑर्डिनेटर अब्दुल वाहिद अत्तार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

(वीडियो-फोटो सहयोग-नजीर कादरी)

……….

पढें ये खबर भी….

एसआई भर्ती परीक्षा-2025, मॉडल पेपर जारी:RPSC ने वेबसाइट पर किए अपलोड; 5 व 6 को दो-दो पारियों में हुए थे एग्जाम

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से एसआई भर्ती परीक्षा-2025 के मॉडल पेपर देर रात आयोग की वेबसाइट जारी कर दिए गए है। पूरी खबर पढें

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *