दिल्ली में PM से मिले, संघ दफ्तर भी गए सम्राट:मंत्रिमंडल समेत कई मुद्दों पर चर्चा; आज पटना लौटेंगे, सीनियर अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

[ad_1]


CM सम्राट चौधरी कुर्सी संभालने के 6 दिन बाद मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। आज यानी बुधवार को वे दिल्ली से पटना लौटेंगे। यहां अधिकारियों के साथ विभागों की समीक्षा बैठक करेंगे। CM ने प्रधानमंत्री से मिलने के बाद X पर लिखा- राज्य के समग्र विकास और जनकल्याण के विषय पर मार्गदर्शन मिला। प्रधानमंत्री जी का स्नेह और सहयोग बिहार की प्रगति को नई गति प्रदान करेगा। PM से मिलने के बाद सम्राट RSS दफ्तर भी पहुंचे। यहां उन्होंने संघ नेताओं से मुलाकात की। प्रधानमंत्री से मिलने के पहले सम्राट चौधरी BJP हेडक्वार्टर में नितिन नवीन से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 5 मिनट चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि यहां मंत्रिमंडल में नामों की लिस्ट फाइनल की गई। CM के दिल्ली दौरे की तस्वीरें अखिलेश यादव बोले- अपराधी CM बन गए हैं इधर, यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार के सीएम पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा है कि, ‘जघन्य अपराध करनेवाले, अपराध से बचने के लिए उम्र बदलनेवाले, विचारहीन-सिद्धांतहीन होकर दल पर दल बदलनेवाले, किसी को छल से हटाने वाले, भ्रष्टाचार के शिरोमणि कहलाने वाले बिहार के मुख्यमंत्री क्यों बनें? सम्राट कैबिनेट में BJP कोटे से 30% चेहरे बदल सकते हैं पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के बाद बिहार कैबिनेट में विस्तार हो सकता है। सूत्रों की मानें तो BJP कोटे के मंत्रियों में 30% चेहरे बदल सकते हैं। पार्टी की तरफ से नवंबर में सरकार गठन के दौरान नए चेहरे को मौका दे दिया गया था। सूत्रों की मानें तो BJP के मौजूदा मंत्रियों की लिस्ट में 3-4 चेहरे को बदलकर नए चेहरे को मौका मिल सकता है। इसमें सम्राट चौधरी CM तो नितिन नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं तो उनका कोटा खाली है। इनके अलावा दो-तीन नन परफॉर्मिंग नेताओं को रिप्लेस किया जा सकता है। अगर BJP कोटे के मौजूदा मंत्रियों की लिस्ट देखें तो इनकी औसत आयु 53 साल है। लखेंद्र पासवान, श्रेयसी सिंह, संजय टाइगर और रमा निषाद जैसी युवा और नए चेहरे को पार्टी पहले ही कैबिनेट में शामिल कर चुकी हैं। महामंत्री से प्रदेश उपाध्यक्ष तक बदले जाएंगे भाजपा संगठन में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है। प्रदेश अध्यक्ष के बाद सबसे महत्वपूर्ण पद महामंत्री का होता है। अभी चार महामंत्री (राधामोहन शर्मा, राजेश वर्मा, लाजवंती झा और शिवेश कुमार) हैं। शिवेश राज्यसभा सदस्य बने हैं। पार्टी इन्हें बदलने की तैयारी में है। इनकी जगह पूरी तरह नए चेहरे को मौका मिल सकता है। प्रदेश उपाध्यक्ष पद से भी 6-7 पुराने चेहरों की छुट्‌टी तय मानी जा रही है। इनमें राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता और विधायक संजय गुप्ता जैसे नाम शामिल हैं। वहीं, 2-3 उपाध्यक्ष को प्रमोशन मिल सकता है। 11 महीने पहले जब दिलीप जायसवाल ने बतौर प्रदेश अध्यक्ष संगठन का विस्तार किया था तब उन्होंने 40 फीसदी नए चेहरों को मौका दिया था। 60 फीसदी पुराने नेताओं को रिपीट किया गया था। अब संजय सरावगी की टीम में 60 फीसदी से ज्यादा नए चेहरों के एंट्री की तैयारी चल रही है। सूत्रों की मानें तो नए संगठन विस्तार में तीन बातों का ध्यान रखा जाएगा युवा, महिला और फील्ड में एक्टिव। इसके साथ ही पिछड़े वर्ग की हिस्सेदारी संगठन में भी बढ़ाई जा सकती है। फिलहाल बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति में 35 लोगों की टीम है। इनमें 15 सवर्ण, 9 EBC, 7 0BC और 4 दलित हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment