देवास में आलू-गोभी की सब्जी में 2 इंच की इल्ली:माखन मटकी रेस्टोरेंट का मामला, शिकायत पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने लिए सैंपल




देवास के कालानी बाग क्षेत्र स्थित माखन मटकी रेस्टोरेंट में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्राहकों ने आलू गोभी की सब्जी में इल्ली मिलने का आरोप लगाया। कुछ दोस्त यहां भोजन करने पहुंचे थे, तभी उन्हें सब्जी में करीब 2 इंच की इल्ली दिखाई दी। ग्राहक दीपक चौहान ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में भोजन करने गए थे और उन्होंने आलू गोभी की सब्जी ऑर्डर की थी। आधा भोजन करने के बाद उन्हें सब्जी में इल्ली नजर आई। इसके बाद उन्होंने घटना का वीडियो बनाकर शिकायत दर्ज कराई। संचालक ने आरोप मानने से किया इनकार ग्राहकों के अनुसार, शिकायत करने पर रेस्टोरेंट संचालक ने अपनी गलती मानने से इनकार कर दिया और कहा कि यह मिर्ची हो सकती है। इस पर ग्राहकों ने नाराजगी जताई। शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर अपनी टीम के साथ शुक्रवार शाम करीब 5 बजे रेस्टोरेंट पहुंचे। टीम ने आलू गोभी की सब्जी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *