देसी कट्टा और कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज, बसेड़ी पुलिस की अवैध हथियारों पर कार्रवाई




धौलपुर की बसेड़ी थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध देसी कट्टा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान, बसेड़ी की टीचर कॉलोनी निवासी शाहिद खान (38) को पकड़ा गया। उसके पास से एक अवैध देसी कट्टा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में शाहिद खान के पास हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस या परमिशन नहीं मिला। उसे आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इसी अभियान के तहत, पुलिस ने दूसरी कार्रवाई में बसेड़ी थाना क्षेत्र के रतनपुर निवासी मुकेश सिंह (46) को भी गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से भी एक अवैध देसी कट्टा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। मुकेश सिंह के पास भी हथियार रखने का कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *