जयपुर के मानसरोवर में शनिवार से दैनिक भास्कर की ओर से दो दिवसीय ‘मैजिकल मानसरोवर प्रॉपर्टी एक्सपो’ की शुरुआत हुई। गणेश बाग, इस्कॉन रोड स्थित आयोजन स्थल पर सुबह से ही लोगों की आवाजाही शुरू हो गई, जहां घर खरीदने और प्रॉपर्टी में निवेश करने के इच्छुक लोग अलग-अलग प्रोजेक्ट्स की जानकारी लेते नजर आए।
यह एक्सपो रविवार तक सुबह 10:30 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान हाउसिंग बोर्ड कमिश्नर अरविंद पोसवाल मौजूद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर जयपुर ग्रेटर नगर निगम की पूर्व महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर भी शामिल हुईं। एक ही जगह मिल रहे कई विकल्प, खरीदारों को राहत एक्सपो में जयपुर के 50 से अधिक नामी डेवलपर्स और भरोसेमंद बिल्डर्स अपने फ्लैगशिप प्रोजेक्ट्स के साथ शामिल हुए हैं। यहां रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रॉपर्टी के इतने विकल्प मौजूद हैं कि यह किसी बड़े बाजार जैसा माहौल बना रहा है।
घर खरीदने वाले लोगों के लिए सबसे बड़ी सुविधा यह है कि उन्हें अलग-अलग जगह जाने की जरूरत नहीं है। एक ही छत के नीचे वे अपनी जरूरत, बजट और लोकेशन के हिसाब से कई विकल्प देख और तुलना कर सकते हैं। मॉडर्न टाउनशिप और गेटेड कम्युनिटी का खास आकर्षण
एक्सपो में मॉडर्न टाउनशिप्स और गेटेड कम्युनिटी प्रोजेक्ट्स खास आकर्षण बने हुए हैं। ये प्रोजेक्ट्स उन लोगों के लिए हैं जो शहर की भीड़-भाड़ से दूर, सुरक्षित और बेहतर लाइफस्टाइल चाहते हैं।
इन टाउनशिप्स में क्लब हाउस, स्विमिंग पूल, जिम, गार्डन और 24 घंटे सिक्योरिटी जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। कई प्रोजेक्ट्स में बच्चों के खेलने के लिए स्पेस और कम्युनिटी एक्टिविटी एरिया भी शामिल हैं, जिससे फैमिली लाइफ को ध्यान में रखते हुए प्लानिंग की गई है। प्रीमियम प्लॉट्स और लैंड इन्वेस्टमेंट के मौके
एक्सपो में प्रीमियम प्लॉट्स और जमीन में निवेश के भी कई विकल्प मौजूद हैं। खासतौर पर मानसरोवर एक्सटेंशन और आसपास के इलाकों में तेजी से डेवलप हो रहे प्रोजेक्ट्स लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स के अनुसार, जमीन में निवेश लंबे समय में बेहतर रिटर्न देने वाला विकल्प माना जाता है, ऐसे में यहां आने वाले निवेशक अलग-अलग लोकेशन और बजट के हिसाब से प्लॉट्स की जानकारी ले रहे हैं। लोगों को एक ही मंच पर मिल रहे विकल्प
पूर्व महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने बताया- दैनिक भास्कर ने शहर के लोगों के लिए एक अच्छा प्लेटफॉर्म तैयार किया है। उन्होंने बताया कि इस तरह के एक्सपो से लोगों को यह समझने में आसानी होती है कि शहर के कौन से सेक्टर तेजी से उभर रहे हैं और कहां उन्हें अपने सपनों का घर मिल सकता है। एक ही जगह इतनी वैरायटी मिलने से लोगों का समय भी बचता है और निर्णय लेना आसान होता है। हर व्यक्ति को घर मिले, यही प्रयास राजस्थान हाउसिंग बोर्ड कमिश्नर अरविंद पोसवाल ने बताया- इस तरह के आयोजन से घर खरीदने वालों को काफी फायदा मिलता है। उन्होंने बताया कि हाउसिंग बोर्ड का भी यही उद्देश्य है कि हर व्यक्ति को उसका घर मिल सके। एक्सपो में शहर के प्रमुख बिल्डर्स के शामिल होने से लोगों को कई विकल्प मिल रहे हैं और वे अपनी जरूरत के अनुसार सही प्रॉपर्टी चुन सकते हैं।
दो दिन तक चलने वाले इस एक्सपो में रविवार को भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है, जहां रियल एस्टेट से जुड़े अलग-अलग सेगमेंट में डील्स और ऑफर्स भी देखने को मिल सकते हैं।
Source link