दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत:धौलपुर के सरमथुरा में हुआ हादसा, पुलिस कर रही जांच




धौलपुर के सरमथुरा उपखंड क्षेत्र से गुजर रहे नेशनल हाईवे संख्या 11-बी पर बरौली गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर दूर जा गिरे। सरमथुरा थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल हायर सेंटर भिजवाया, लेकिन उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सुनकई गांव निवासी रोहित मीणा और चिलाचौंद गांव निवासी लवकुश मीणा के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों गांवों में लोग जमा हो गए। थानाधिकारी हरेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आ रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *