नकोदर की विधायक इंदरजीत कौर मान ने आज अनाज मंडी का दौरा कर गेहूं खरीद की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विधायक मान ने किसानों, आढ़तियों और मजदूरों से मुलाकात की। उन्होंने सभी की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों से बातचीत की। इंदरजीत कौर मान ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायत मिलने पर मंडी कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। विधायक ने फसल की उठान (लिफ्टिंग) में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि किसानों को उनकी फसल का भुगतान समय पर किया जाए। लापरवाही करने वालों पर व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गेहूं खरीद चरणबद्ध तरीके से पूरी करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। फसल का एक-एक दाना खरीदने का निर्देश विधायक मान ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसानों की मेहनत से उगाई गई फसल का एक-एक दाना खरीदने और मंडियों में हर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर खरीद एजेंसियों के अधिकारी, चेयरमैन, आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और गांव के सरपंच सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
Source link