नरेंद्रानंद सरस्वती बोले-सरकार श्रवण और दलित को लड़ाना चाहती है:युद्ध शान्ति के लिए संतों ने कल्पसूत्र पूजन किया,बोले-ट्रंप पागल हो चुका है उसे इलाज की आवश्यकता है




काशी में आज सुमेरू पीठ के पीठाधीश्वर शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती की अध्यक्षता में संतों ने बैठक की जिसमें ब्राह्मणों की सुरक्षा की डिमांड सरकार से की गई इसके अलावा भगवान परशुराम का पूजन किया गया। संतों ने कहा कि सरकार श्रवण और दलित में युद्ध करना चाहती है जो गलत है आरक्षण खत्म करना चाहिए इसके अलावा उन्होंने कहा कि विश्व स्तर पर हो रहे युद्ध को तत्काल खत्म करने की आवश्यकता है क्योंकि तेल और गैस के संकट हो रहे हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में सुमेरू पीठाधीश्वर शंकराचार्य नरेंद्रानंद क्या कहा पेश है रिपोर्ट… सवाल – आज किए गए विशेष पूजन का उद्देश्य क्या था? जवाब – यह पूजन भगवान परशुराम को समर्पित था, जिसमें कल्पसूत्र, परशुराम तंत्र और अन्य ग्रंथों के आधार पर यंत्र का प्रातः 4 बजे से 7 बजे तक कुमकुम, अक्षत, केसर और 10,000 पुष्पों से अर्चन किया गया। इसका उद्देश्य राष्ट्र की समृद्धि, एकता और समाज में सम्मान एवं सुरक्षा की भावना को मजबूत करना बताया गया। सवाल इस पूजन को सामाजिक और राष्ट्रीय संदर्भ में कैसे देखा जा रहा है? जवाब- देश में सभी वर्गों के बीच एकता आवश्यक है। उन्होंने समान शिक्षा नीति, समान नागरिक संहिता, समान जनसंख्या नीति और समान न्याय व्यवस्था लागू करने की बात कही, ताकि समाज में विभाजन और संघर्ष की स्थिति न बने। 25 करोड़ इस देश में ब्राह्मण है अगर एक होकर भगवान परशुराम को आधार मानते हुए। तो निश्चित ही ब्राह्मण सुरक्षित होंगे। सरकार इस समय श्रवण और दलितों को लड़ाने का काम कर रही है। यह घृणित कृत बंद होना चाहिए समान आरक्षण और सामान न्यायपालिका भी होना चाहिए। सवाल- वैश्विक स्तर पर बढ़ते युद्ध और तनाव को लेकर क्या कहा गया? जवाब – युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने अमेरिका सहित बड़ी शक्तियों से मानवता के आधार पर निर्णय लेने की अपील की और कहा कि शांति ही स्थायी समाधान है। युद्ध से किसी समस्या का समाधान नहीं हुआ है ना आगे होगा। दुनिया को भगवान कृष्ण के गीत के संदेश का पालन करना चाहिए। सवाल – अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों पर आप की क्या राय है? जवाब – वैश्विक संघर्षों के पीछे बड़ी शक्तियों की नीतियां जिम्मेदार हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि विश्व में शांति स्थापित करने के लिए सभी देशों को संतुलित और मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि तेल पर कब्जा के लिए ट्रंप यह सब कर रहे हैं। दुनिया में आतंक का पोशाक और संरक्षक अगर देखा जाए तो उसमें अमेरिका की भूमिका सबसे आगे है। ट्रंप का मासिक संतुलन इस समय बिगड़ा हुआ है उनका इलाज की आवश्यकता है। सवाल – पश्चिम बंगाल की राजनीति और चुनाव पर क्या कहेंगे? जवाब – समय के अनुसार परिवर्तन जरूरी है और जहां जरूरत हो, वहां बदलाव होना चाहिए। अंतिम निर्णय ईश्वर की इच्छा पर निर्भर बताया गया। सवाल – महिला बिल पास नहीं हुआ क्या होना चाहिए था? जवाब – महिलाओं को अधिकार और सुविधाएं मिलनी चाहिए, लेकिन लोकसभा और विधानसभाओं में आरक्षण की आवश्यकता पर उन्होंने सवाल उठाए। उनका मानना है कि महिलाओं की मर्यादा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अलग व्यवस्थाएं होनी चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *