नवादा में टीचर से मारपीट, सदर अस्पताल में एडमिट:2 बाइक और एक कार से आए लोगों ने अचानक किया हमला




नवादा जिले के फतेहपुर रोड पर एक शिक्षक के साथ मारपीट की घटना हुई है। घायल शिक्षक सईद अख्तर को नवादा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। शिक्षक सईद अख्तर ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उन्हें घेरकर पीटा। उन्होंने बताया कि दो बाइक और एक चार पहिया वाहन से आए लोगों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान वे सड़क पर गिर गए, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। छह महीने पहले भी मारपीट की घटना हुई थी सईद अख्तर ने यह भी बताया कि करीब छह महीने पहले भी उनके साथ मारपीट की घटना हुई थी और उन्हीं बदमाशों ने एक बार फिर उन्हें निशाना बनाया है। वह रोह थाना क्षेत्र के मरूई गांव के निवासी हैं और अकबरपुर प्रखंड के पिठोरी गांव स्थित उर्दू मध्य विद्यालय में सरकारी शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद शिक्षक ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ इस संबंध में नगर थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी। पुलिस यह भी जांच करेगी कि मारपीट किस स्थान पर हुई और पूर्व में हुई घटना का क्या विवरण है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *