[ad_1]
भास्कर न्यूज | जालंधर गौर हरि संकीर्तन मंडल की ओर से श्री चैतन्य महाप्रभु के संकीर्तन का आयोजन इंडस्ट्रियल एरिया, सोढल रोड में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सनी दुआ, हर्ष शर्मा, दीपक शर्मा, जी दुआ और ए शर्मा ने गुरु वंदना, वैष्णव वंदना तथा पंचतत्व के साथ किया। राजू कश्यप की ऊंची ‘राधा राधा’ ध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो गया। दीपक शर्मा ने ‘नाम मेरी राधा रानी का जिस-जिस ने गाया है, बांके बिहारी ने उसे अपना बनाया है’ से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। यानकील कोहली ने ‘कृपामई, करुणामई’ का संकीर्तन किया, जबकि नीरज कोहली ने ‘गोविंद चले आओ’ से श्रोताओं को प्रभु से जोड़ा। यहां प्रदीप सिंह, हरदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, दीक्षित शर्मा, साहिल बत्रा, रजत, प्रशांत, मनीष, राकेश, रिशु, चिराग, कमल, आशिमा, ईशा, मनीषा, काजल, जसलीन, जसजीत, प्रिया मौजूद रहे।
[ad_2]
Source link