निषाद पार्टी युवामोर्चा जिलाध्यक्ष पर हमला:6 नामजद और सात अज्ञात पर मुकदमा दर्ज, न्याय की मांग




संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र में भाजपा गठबंधन दल निषाद पार्टी के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रभान निषाद पर हुए हमले के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। निषाद समाज सोशल मीडिया पर तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहा है। पुलिस ने देर रात छह नामजद और सात अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पांच धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए, मेंहदावल के सीओ सर्वदमन सिंह और एसओ सुरेंद्र सिंह ने क्षेत्र में पैदल गश्त की। वे सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं।
इसके बावजूद, निषाद समाज सोशल मीडिया पर लगातार अभियान चलाकर न्याय की गुहार लगा रहा है। दुर्गेश कुमार ने पोस्ट कर कहा है कि यदि युवा मोर्चा निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष को सुरक्षा नहीं दी गई, तो युवा मोर्चा बड़ा आंदोलन करेगा। इंद्रजीत निषाद ने भी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पूर्व सांसद प्रवीण निषाद के प्रतिनिधि जयप्रकाश ने पुलिस की शिथिलता को बड़े आंदोलन की चेतावनी बताया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *