नीमच में ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी:महिला-दामाद घायल, ट्रक खाई में गिरा, चालक गिरफ्तार; नशे में था




नीमच सिटी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे मनासा नाका और जैतपुर फंटे के बीच एक बेकाबू ट्रक ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला और उनके दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल महिला मंत्री बाई अपने पति से अस्पताल में मिलकर दामाद राधेश्याम मेघवाल के साथ बाइक से वापस अपने घर तुमड़ा लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। नशे में था ट्रक ड्राइवर, खाई में गिरी गाड़ी बाइक को टक्कर मारने के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे एक गहरी खाई में जा गिरा। सिटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की कार्रवाई थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआती जांच में ट्रक ड्राइवर शराब के नशे में पाया गया है। उसका मेडिकल टेस्ट कराया गया है और पुलिस उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है। गनीमत रही कि ट्रक खाई में गिरने के बाद कोई और बड़ी जनहानि नहीं हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *