नीमच जिले के पिपलिया व्यास गांव में शनिवार दोपहर नरवाई में भीषण आग लग गई। तेज हवा की वजह से आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पड़ोसी गांव केनपुरिया की तरफ बढ़ने लगी, जिससे आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। आग पिपलिया व्यास से शुरू होकर करीब डेढ़ किलोमीटर दूर केनपुरिया गांव की ओर तेजी से झपट रही थी। आसमान में धुएं का काला गुबार देखकर लोग दहशत में आ गए। अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो वह केनपुरिया गांव की बस्ती तक पहुंच सकती थी। ग्रामीणों ने दिखाई बहादुरी आग की खबर मिलते ही पिपलिया व्यास के करीब 40 ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। बिना डरे इन लोगों ने करीब दो घंटे तक आग बुझाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने अपनी सूझबूझ और मेहनत से आग को आगे बढ़ने से रोक दिया और एक बड़ा खतरा टाल दिया। दमकल ने बुझाई सुलगती आग घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। हालांकि, दमकल के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था। इसके बाद दमकल कर्मियों ने खेतों में बची-कुची सुलगती आग को पूरी तरह बुझाकर स्थिति को संभाला। ग्रामीणों की इस फुर्ती की वजह से केनपुरिया गांव और आसपास के खेत सुरक्षित बच गए।
Source link