मैहर में कांग्रेस का संविधान लीडरशिप प्रोग्राम पर जोर:राष्ट्रीय प्रवक्ता बोले- लोकतंत्र और संविधान पर बढ़ रहा है दबाव

[ad_1]


मैहर जिले के कटनी रोड स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में संविधान लीडरशिप प्रोग्राम विषय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने केंद्र और राज्य की नीतियों पर सवाल उठाते हुए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर चिंता व्यक्त की। पंकज मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में लोकतंत्र के मूल मूल्यों पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के विरोध में उठने वाली आवाजों को दबाने की कोशिश की जा रही है और सच को सामने लाने वालों पर कई प्रकार के दबाव बनाए जा रहे हैं। मिश्रा ने इसे संविधान की मूल भावना पर सीधा आघात बताया। मिश्रा ने संविधान लीडरशिप प्रोग्राम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पहल युवाओं और डिजिटल माध्यमों से जुड़े इन्फ्लुएंसर्स को सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि उन्हें जमीनी स्तर पर सक्रिय नेतृत्वकर्ता के रूप में तैयार करेगी। कंटेंट क्रिएटर्स का एक मजबूत नेटवर्क तैयार करेंगे उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से देशभर में युवाओं और कंटेंट क्रिएटर्स का एक मजबूत नेटवर्क तैयार किया जाएगा। यह नेटवर्क सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा। मिश्रा ने बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा और सामाजिक असमानता जैसे मुद्दों पर युवाओं की भागीदारी को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को तकनीकी प्रशिक्षण, कानूनी सहयोग और संगठनात्मक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश घई, नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *