नीमच सिटी थाना क्षेत्र के जवासा चौराहे पर किसान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक को मौत का कारण माना जा रहा है। मृतक के परिवार में पत्नी एक बेटा और एक बेटी हैं। जानकारी के अनुसार, अरनिया मानगिर निवासी देवीलाल (45) पिता हीरालाल नायक शुक्रवार को सुखले के बोरे खरीदने जवासा आए थे। इसी दौरान उन्हें अचानक घबराहट महसूस हुई। वह पास के एक निजी क्लिनिक पर डॉक्टर को दिखाने पहुंचे, लेकिन क्लिनिक के बाहर ही उनके सीने में तेज दर्द उठा और वे बेसुध होकर गिर पड़े। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया घटनास्थल के ठीक सामने स्थित जवासा पुलिस चौकी के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने बिना देरी किए देवीलाल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया। सिटी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला साइलेंट अटैक का प्रतीत होता है। हालांकि, मौत के सटीक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। आज शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। जवासा चौकी प्रभारी असलम पठान ने पुष्टि की कि मृतक की पहचान अरनिया मानगिर निवासी देवीलाल नायक के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
Source link