बुरहानपुर जिले में नेपानगर के सराफा व्यापारी रमेश सिंह ठाकुर से हुई 7 लाख रुपए से अधिक की लूट के मामले में शनिवार को एक अहम सुराग मिला है। वारदात के आठ दिन बाद, एक आरोपी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यह आरोपी घटना वाले दिन नावरा गांव की एक किराना दुकान पर मिर्च पाउडर खरीदते हुए कैद हुआ है। फुटेज में आरोपी का चेहरा साफ दिख रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के साथ चार अन्य लोग भी नावरा में थे, लेकिन वे कैमरे में नजर नहीं आए। व्यापारी का पीछा करते समय आरोपी काली टी-शर्ट पहने हुए था, जिस पर ‘केजीएफ’ लिखा हुआ था। ‘दुकान पर मिर्च पाउडर लेने गया था’
नावरा चौकी प्रभारी हेमेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि एक आरोपी किराना दुकान पर मिर्च पाउडर लेने गया था। आरोपियों ने लूट के बाद जिस लाल रंग की बाइक का इस्तेमाल किया था, उसे दर्यापुर सिरपुर के पास पेट्रोल खत्म होने पर छोड़कर भाग गए थे। यह बाइक 16 मार्च को इंदौर के चंदन नगर से चोरी हुई थी। चाकू अड़ाकर बैग छीन लिया था
पुलिस को स्थानीय स्तर पर आरोपियों की पहचान करने में दिक्कत आ रही है। यह पूरी घटना 3 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे डाभियाखेड़ा-साईंखेड़ा फाटे के बीच हुई थी। सराफा व्यापारी रमेश सिंह ठाकुर हाट बाजार से नावरा से नेपानगर लौट रहे थे, तभी 5 अज्ञात बदमाशों ने उनकी बाइक रोककर रास्ता ब्लॉक कर दिया। बदमाशों ने व्यापारी की बाइक को टक्कर मारी, चाकू अड़ाकर बैग छीन लिया और फरार हो गए थे। बाद में जांच के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बाइक से व्यापारी का पीछा करते हुए भी नजर आए थे।
Source link