नेहिया में बवाल करने वाले 11-नामजद सहित 60 पर FIR:दंगा, हत्या का प्रयास सहित 12 धाराओं में हुआ दर्ज, ACP-दरोगा हुए थे घायल




वाराणसी के चोलापुर थानाक्षेत्र के नेहिया गांव में अंबेडकर के झंडे-पोस्टर जलाने और हटाने को लेकर शुक्रवार को बवाल हुआ था। इसमें दलित समाज के लोगों ने बाबतपुर-चौबेपुर मार्ग पर जाम लगा दिया था। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया। जिसमें एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना का सिर फट गया, जबकि चोलापुर थाने के दो दरोगा भी घायल हो गए थे। इस प्रकरण में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए हत्या का प्रयास, दंगा, सरकार कार्य में बाधा जैसी 12 संगीन धाराओं में 11 नामजद और 50 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं गाँव में एहतियातन पांच थानों की फोर्स और पीएसी और आरआरएफ की टीम मौजूद है। बवाल से जुडी देखिये पांच तस्वीरें… झंडा हटाने को लेकर हुआ बवाल गोसाईगंज चौकी प्रभारी विपिन पांडये ने तहरीर देते हुए बताया – नेहिया गांव के मुख्य द्वार पर रामनवमी के दिन भगवा झंडा लगाया गया था। अंबेडकर जयंती पर भीम आर्मी के बसपा समर्थित लोगों ने भगवा झंडा हटाकर नीला झंडा लगा दिया था। पुलिस ने पहुंचकर सभी झंडे हटवा दिए थे पर शुक्रवार को फिर भगवा झंडे लगे थे जिसे लेकर भीम आर्मी के लोग बवाल करने लगे।मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझने का प्रयास किया तो वो उग्र हो गए। शुक्रवार को शुरू हुआ बवाल तो पहुंची फोर्स चौकी इंचार्ज ने बताया – शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे काफी संख्या में लोग गांव में पहुंच गए। जमकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान लोग बार-बार पूछते दिखे कि जब झंडा लगाने से मना कर दिया गया था, तो फिर यह झंडा कैसे लगा। किसके आदेश पर झंडा लगाया गया? झंडा लगाने को लेकर हंगामे की सूचना पर चोलापुर, चौबेपुर, फूलपुर, बड़ागांव सहित करीब 6 से अधिक थानों की पुलिस गांव में पहुंची। ऐसे में आजाद समाज पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की गई। इसी बीच हिंदू धर्म संगठन के लोग भी पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। नारेबाजी के दौरान पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को हटाया जा रहा था। गांव के अंदर करने पर कर दिया पथराव इस दौरान पुलिस ने दलित समुदाय के लोगों को गेट के अंदर करने के लिए भगाय तो उधर से पथराव शुरू हो गया और इसमें पुलिस के कई अधिकारी कर कर्मी चोटिल हो गये। एसीपी विदुष सक्सेना को भी चोट लगी वहीं दो दरोगा भी घायल हो गए। जिन्हे फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद पुलिस को सभी को खदेड़ने के लिए लाठी भाजनी पड़ी। 11 नामजद सहित 60 पर मुकदमा दर्ज चौकी इंचार्ज की तहरीर पर चोलापुर थाने में – औरा गांव निवासी अजीत कुमार, सिंधौरा निवासी प्रदीप कुमार, भोपापुर निवासी राजकुमार, हनुमान, नेहिया निवासी निखिलकुमार , साजन, राजन, संजीत, सूखा, सगीना और अमरजीत शामिल हैं। वहीं 50 अज्ञात महिला एवं पुरुष के ऊपर हत्या का प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा और दंगा करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *