मोहाली के न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 28 अप्रैल को पंजाब और राजस्थान की टीम का मुकाबला होगा। PBKS और RR के मुकाबले के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हो गई है। यहां सबसे सस्ती टिकट युवराज स्टैंड की मिलेगी, जिसकी कीमत 2500 रुपए है। इसके अलावा सबसे महंगी टिकट जियो नॉर्थ पवेलियन की 6500 रुपए की है। ऑफलाइन टिकट खरीदने के लिए फैंस को अभी इंतजार करना होगा। इसकी शुरूआत 24 अप्रैल से होगी। न्यू चंडीगढ़ में यह IPL के इस सीजन का आखिरी मुकाबला होगा। यहां हुए अब तक 3 मैचों में PBKS की टीम ही जीती है। फैंस के पास यहां मैच देखने का यह आखिरी मौका होगा। कहां से खरीदे टिकट, रेट में अंतर क्यों
ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए डिस्ट्रिक्ट ऐप या वेबसाइट https://www.district.in/events/ipl-ticket-booking पर जाना होगा। वहां पर टाटा आईपीएल 2026 का मैच नंबर 40, पंजाब किंग्स वर्सेस राजस्थान रॉयल्स सिलेक्ट करना होगा। इसके बाद टिकट कैटेगरी सिलेक्ट करनी होगी। एक व्यक्ति एक समय में सिर्फ एक ही टिकट बुक कर सकता है। वेबसाइट की तरफ से एक ऑनलाइन सिस्टम बनाया गया है, जिसमें 9 से 10 मिनट के अंदर टिकट बुकिंग पूरी करनी होगी, अन्यथा दोबारा से साइट पर विजिट करना होगा। ऑफलाइन टिकट के लिए स्टेडियम के बाहर बने बॉक्स ऑफिस पर अपना आईडी प्रूफ साथ में लेकर जाना होगा, उसके बाद टिकट खरीद सकते हैं। ₹2500 रुपए वाली टिकट ग्राउंड से सबसे दूर है। ₹2750 वाली टिकट पिच के बिल्कुल सामने वाली टिकट है, जबकि ₹3500 में ग्राउंड की साइड में सबसे करीब वाली टिकट है। वहीं ₹6500 में ग्राउंड के सबसे करीब और पिच के सामने वाली टिकट मिलती है। पंजाब टॉप पर, राजस्थान चौथे नंबर पर
IPL टूर्नामेंट में दोनों टीमों की परफॉर्मेंस देखें को पंजाब की टीम अब तक 6 मैच खेली है। जिसमें से 5 मैच जीते हैं। एक मैच बारिश की वजह से नहीं हो सका। 11 पाइंट के साथ पंजाब की टीम टेबल में टॉप पर है। पंजाब टीम इस सीजन की सबसे कंसिस्टेंट टीम और IPL टाइटल की सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही है। राजस्थान की टीम फिलहाल चौथे नंबर पर है। 6 मैचों में राजस्थान ने 4 मुकाबले जीते, जबकि 2 में उसे हार मिली। राजस्थान के 8 पॉइंट हैं। राजस्थान की टीम भी बढ़िया खेल रही है। उन्हें प्लेऑफ का बड़ा दावेदार माना जा रहा है। दूसरे नंबर पर RCB है, जिसने 4 में से 2 मैच जीते और उसके भी 8 पॉइंट हैं लेकिन नेट रन रेट की वजह से वह राजस्थान से एक नंबर ऊपर है। दोनों टीमों के टॉप 4 प्लेयर जानिए… पंजाब किंग्स: राजस्थान रॉयल्स 21 अप्रैल तक के हिसाब से टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स…
38 हजार की केपिसिटी, पहला मुकाबला IPL का ही हुआ
न्यू चंडीगढ़ क्रिकेट स्टेडियम में 38 हजार दर्शकों के बैठने की केपिसिटी है। यह स्टेडियम साल 2021 में बनकर तैयार हुआ था। यहां पहला बड़ा मुकाबला मार्च 2024 में खेला गया था। तब भी यहां IPL का ही मुकाबला हुआ था। इसके बाद पिछले साल सितंबर 2025 में इस ग्राउंड पर पहला इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया। यह वन डे मैच था, जो इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की विमेन टीम के बीच हुआ था।
Source link