पंजाब के संगरूर जिले में एक सड़क हादसे में मशहूर पंजाबी फिल्म आर्टिस्ट विपिन जोशी (30) का निधन हो गया। वे लेहरागागा के पास स्थित गांव भाई की पिशोर के निवासी थे। यह हादसा तब हुआ जब विपिन जोशी घोड़ेनाब गांव से अपने पैतृक गांव भाई की पिशोर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी स्कूटी बेकाबू होकर खाई में गिर गई, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बिजली बोर्ड के राज्य नेता दविंदर सिंह पिशोर और गांव के लोगों ने बताया कि विपिन जोशी ने ‘मिट्टी ना फ्रोल जोगिया’, ‘हैप्पी फैमिली’, ‘पिंजरा’ और ‘आधी लिच्छा सारी’ जैसी कई फिल्मों में काम किया था। उन्होंने 15 म्यूजिकल गानों में भी अपनी कला का प्रदर्शन किया था और देश-विदेश में पहचान बनाई थी। कैबिनेट मंत्री समेत कई नेताओं ने जताया शोक विपिन जोशी अविवाहित थे। उनके परिवार में पिता सिंदर जोशी, मां उर्मला देवी, भाई बलप्रीत जोशी हैप्पी और बहनें हरप्रीत कौर व अमरप्रीत कौर शामिल हैं। उनका अंतिम संस्कार गांव भाई की पिशोर के श्मशान घाट में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल, पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री बीबी राजिंदर कौर भट्ठल, पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा, अकाली दल पुनर सुरजीत के जिला अध्यक्ष जत्थेदार रामपाल सिंह बहनीवाल, बिजली बोर्ड के राज्य नेता दविंदर सिंह पिशोर और जसविंदर सिंह जस्सा पिशोर सहित कई प्रमुख हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
Source link