पंजाब-चंडीगढ़ में बदला मौसम:मोहाली समेत कई इलाकों में सुबह से बारिश, दो दिन का अलर्ट; पटियाला में 33.3 डिग्री तापमान




पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदल गया है। मोहाली, चंडीगढ़ समेत कई इलाकों में सुबह से बूंदाबांदी हो रही है। वहीं, मौसम विभाग की तरफ से आज 29 और 30 तारीख के लिए बारिश, गरज-चमक के साथ आंधी और तूफान का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवाएं 40–50 किमी घंटा की रफ्तार से चलेंगी। गत 24 घंटों में तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। जबकि यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान 33.3 डिग्री पटियाला में दर्ज किया गया है। जबकि मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यनूतम तापमान 10 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया है। पूरे प्रदेश में आज आंधी और बारिश का अलर्ट आज सभी जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पहाड़ों पर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने बारिश और आंधी को तीव्रता के हिसाब से अलग-अलग हिस्सों में बांटा है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), रूपनगर और मोहाली में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। आंधी के अलर्ट को तीन हिस्सों में बांटा गया है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, रूपनगर और मोहाली में ओलावृष्टि, गरज-चमक और 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट है। इसी तरह फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, मानसा में हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी/घंटा रहेगी । लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक आज और 30 तारीख को कुछ ज्यादा जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि 31 से 3 तारीख तक कुछ स्थानों (isolated places) पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। आने वाले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम 30 मार्च – पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। जबकि पूरे प्रदेश में आंधी की संभावना है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेगी। 31 मार्च – इस दिन बारिश की संभावना कम हो जाएगी और पंजाब के अलग-अलग स्थानों (Isolated places) पर केवल हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 31 मार्च के लिए मौसम विभाग द्वारा कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *