पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे 2 घंटे जाम:सड़क की खस्ताहालत पर लोगों ने किया प्रदर्शन; वाहनों की लगी कतारें




पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे की खराब स्थिति को लेकर रविवार को लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। विधायक डॉ. जनकराज के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान दो घंटे से अधिक समय तक चक्का जाम रहा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और प्रदेश सरकार व संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। चक्का जाम के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित रही, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। विधायक डॉ. जनकराज ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लंबे समय से इस महत्वपूर्ण मार्ग की हालत खराब है, लेकिन सरकार और विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 मई तक सड़क की स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। डॉ. जनकराज ने स्पष्ट किया कि आगामी आंदोलन के तहत सड़क पर तंबू लगाकर हड़ताल की जाएगी और जरूरत पड़ने पर वाहनों की आवाजाही भी पूरी तरह रोकी जाएगी। सड़क खराब होने से हादसों का खतरा उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली किसी भी समस्या की जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित विभाग की होगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की बदहाली के कारण आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है, जिससे उनकी जान-माल की सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द इस मार्ग की मरम्मत करवाने की मांग की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *