पठानकोट पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में एक्टिवा सवार 3 युवकों को हेरोइन और ड्रग मनी सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों से इलेक्ट्रिक कंडा भी बरामद किया। थाना 2 पुलिस ने आरोपियों से 7.88 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोइन, स्कूटी की डिग्गी से 5030 रुपए ड्रग मनी और इलेक्ट्रॉनिक कंडा बरामद किया। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि एक्टिवा सवार तीन युवक नशीले पदार्थ की सप्लाई करते थे।
पटेल चौक के पास से किया काबू
थाना डिवीजन नं. 2 में तैनात एसएसआई अरुण कुमार के नेतृत्व में पुलिस पटेल चौक इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ऑफिस साइड से होकर जा रही थी। जब पुलिस पटेल चौक में प्राइवेट अस्पताल के बैकसाइड गली में पहुंची तो सामने से एक्टिवा पर सवार होकर आए 3 युवक पुलिस को देख घबरा गए और स्कूटी को पीछे मोड़ने लगे। पुलिस ने तीनों को काबू किया।
पूछताछ में स्कूटी चला रहे युवक ने अपना नाम रोहित, बीच में बैठे युवक ने राहुल उर्फ लाडी और पीछे बैठे युवक ने अपना नाम दीपक कुमार उर्फ दीपू बताया। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Source link