लोगों ने सिर्फ सुना होगा कि हर कामयाब व्यक्ति के पीछे महिला का हाथ होता है। लेकिन मेरे जीवन में ये प्रत्यक्ष है। यह कहना है वीरेंद्र गढ़वाल का। वीरेंद्र गढ़वाल ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा-2024 के फाइनल रिजल्ट में 22वीं रैंक प्राप्त की है। वीरेंद्र गढ़वाल ने बताया- पत्नी संचिता से पहले दोस्ती हुई फिर प्यार। शादी करने का फैसला लिया। संचिता ने कहा कि आप (वीरेंद्र) में इतना पोटेंशिअल है कि सिविल सर्विसेज ट्राई करना चाहिए। मैंने कोशिश की। RAS के फर्स्ट अटैंप्ट में 162वीं रैंक आई। ट्रेनिंग करते समय संचिता ने फिर मोटिवेट किया। आखिरकार इस बार 22वीं रैंक हासिल कर ली। वीरेंद्र गढ़वाल ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा-2024 के फाइनल रिजल्ट में 22वीं रैंक प्राप्त की है। वीरेंद्र गढ़वाल सीकर जिले के पास मोल्यासी गांव के रहने वाले हैं।अभी जयपुर के OTS में ट्रेनिंग कर रहे हैं। वीरेंद्र का RAS 2023 के एग्जाम में 162वीं रैंक पर सलेक्शन हुआ था। इसके बाद वीरेंद्र ने जयपुर स्थित OTS में बतौर जिला परिवहन अधिकारी ट्रेनिंग शुरू कर दी। 2024 के RAS एग्जाम का रिजल्ट आया तो अब वीरेंद्र की ऑल राजस्थान में 22 में रैंक आई है। मेट्रो में जूनियर इंजीनियर थे वीरेंद्र ने बताया- 2018 में दिल्ली मेट्रो में जूनियर इंजीनियर थे, इसी दौरान एक दिन संचिता से मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद दोनों की दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे को जानने लगे। इसी बीच संचिता ने वीरेंद्र से कहा कि जूनियर इंजीनियर की पोस्ट तुम डिजर्व नहीं करते। मेहनत करो और सिविल सर्विस की तैयारी करो। इसी बीच वीरेंद्र ने 2021 में राजस्थान गवर्नमेंट का एग्जाम दिया। जलदाय विभाग में सहायक इंजीनियर के पद पर सलेक्ट हो गए। पत्नी ने शादी से पहले RAS एग्जाम देने के लिए कहा 2022 में वीरेंद्र और संचिता ने शादी करने का फैसला किया, लेकिन संचिता ने पहले सिविल सर्विस एग्जाम के लिए मोटिवेट किया। संचिता ने कहा- रिजल्ट जो भी होगा, वो साथ रहेगी। लेकिन एक बार एग्जाम जरुर देना चाहिए। वीरेंद्र ने मन लगाकर तैयारी शुरु कर दी। वीरेंद्र ने आरएएस 2023 में अटेंप्ट दिया। लगातार पढ़ाई जारी रखी। 2025 में रिजल्ट आया तो वीरेंद्र की 162वीं रैंक आई। जिला परिवहन अधिकारी का पद अलाॅट होने के बाद जयपुर के OTS में ट्रेनिंग शुरु कर दी। इसी बीच वीरेंद्र और संचिता ने 18 फरवरी 2025 को शादी भी कर ली। सलेक्शन के बाद भी वीरेंद्र-संचिता को 2024 के एग्जाम के रिजल्ट का इंतजार था। रिजल्ट आया तो वीरेंद्र को 22वीं रैंक आई। वीरेंद्र ने पिता लाल सिंह गढ़वाल, मां नारायणी देवी और बहन विजया और सिमरन को इस सफलता का साथी बताया है। परिवार ने कोई बोझ नहीं डाला वीरेंद्र ने कहा कि परिवार ने कभी कोई एक्स्ट्रा बोझ नहीं डाला, इस वजह से आसानी से पढ़ाई कर सके। खुद को डिस्सिप्लिन में रखते हुए काॅन्फिडेंस के साथ आगे बढ़ना जरुरी है। प्रिपरेशन स्ट्रेटजी के लिए मिले, फिर चारों दोस्त बने RAS वीरेंद्र ने बताया कि ग्रुप स्टडी का भी इस सफलता में बड़ा रोल रहा। तैयारी की स्ट्रेटजी के तहत 4 कॉलेज टाइम के फ्रैंड्स ने साथ ही तैयारी शुरू की। वीरेंद्र के साथ अजय, राकेश और सचिन ने भी RAS की प्रिपरेशन शुरु की। वीरेंद्र की बहन विजया भी साथ में ही RAS की प्रिपरेशन कर रहीं थीं। 2023 के रिजल्ट में विजया असफल रहीं लेकिन चारों दोस्तों ने तैयारी जारी रखी। आज जारी हुए रिजल्ट में चारों साथियों में वीरेंद्र ने 22वीं, अजय पाल चौधरी ने 532वीं, राकेश कुमार ने 382वीं और सचिन कड़वासरा 927वीं रैंक हासिल की है। विजया ने चारों को ग्रुप स्टडी के लिए मोटिवेट किया। वीरेंद्र ने बताया कि साथ में तैयारी करने वालों की कंपनी से प्रिपरेशन शार्प होती है, डाउट्स जल्दी क्लियर होते हैं।
Source link