पत्नी फर्जी IAS पति उसका बॉडीगार्ड,मिलकर ठगे 34.74 लाख:ठेका दिलाने के नाम पर ठगी ;VIP कार में घुमते थे; पटना से अरेस्ट




मधेपुरा में फर्जी IAS अधिकारी बनकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पति-पत्नी को अरेस्ट किया गया है, जो खुद को उच्च पदस्थ अधिकारी बताकर लोगों को सरकारी ठेका दिलाने के नाम पर ठगते थे। शिकायत के आधार पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर SDPO के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि लंबे समय से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। सोमवार की रात पटना से उसे गिरफ्तार कर गया। पूछ्ताछ की जा रही है। देखें,मौके से आई PHOTOS… सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… 8 फरवरी को दर्ज कराई थी शिकायत दरअसल, 8 फरवरी को पश्चिमी बायपास रोड, वार्ड संख्या-9 निवासी नारायण यादव ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि साल 2025 में सिंहेश्वर में आयोजित एक भव्य सत्संग समारोह के दौरान उनकी मुलाकात एक संदिग्ध VIP वाहन में सवार लोगों से हुई। वाहन पर “बिहार सरकार, प्रधान सचिव सह मिशन निदेशक, सामान्य प्रशासन विभाग” का बोर्ड लगा हुआ था। IAS का बॉडीगार्ड बताकर झांसे में लिया इसी दौरान सन्नी कुमार राय नामक व्यक्ति ने खुद को एक महिला अधिकारी का बॉडीगार्ड बताते हुए परिचय कराया, जबकि साथ मौजूद महिला को IAS अधिकारी बताया गया। बातचीत में जब नारायण यादव ने खुद को ठेकेदारी से जुड़ा बताया, तो आरोपियों ने उन्हें सरकारी विभाग में ठेका दिलाने का झांसा दिया। रुपये मांगने पर की मारपीट,आईफोन छीना इसके बाद सन्नी कुमार राय ने अलग-अलग माध्यमों से पीड़ित से कुल 34 लाख 74 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। काफी समय बीतने के बावजूद जब कोई काम नहीं मिला, तो पीड़ित ने पैसे वापस मांगे। इस पर आरोपी ने मधेपुरा आने के दौरान पैसे लौटाने के बजाय पीड़ित के साथ मारपीट की, उसका आईफोन छीन लिया और फरार हो गया। SP ने SDPO के नेतृत्व में टीम गठित की शिकायत के आधार पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि सन्नी कुमार राय अपनी पत्नी श्रद्धांजलि देवी को फर्जी अधिकारी बनाकर खुद बॉडीगार्ड की भूमिका निभाता था। दोनों अपने चार पहिया वाहन (BR-01HN-4786) पर फर्जी सरकारी बोर्ड लगाकर लोगों को झांसा देते थे। सन्नी के खिलाफ पहले भी ठगी के मामले दर्ज पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि सन्नी कुमार राय के खिलाफ पहले से भी ठगी के मामले दर्ज हैं। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को पटना से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सन्नी कुमार राय और उसकी पत्नी श्रद्धांजलि देवी शामिल हैं। दोनों मूल रूप से भोजपुर के पीरो थाना क्षेत्र के अंगिया गांव के निवासी हैं और फिलहाल पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के दौलतपुर बिलापटोला में रह रहे थे। थानाध्यक्ष बोले-लंबे समय से थी तलाश,पूछ्ताछ जारी गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक चार पहिया वाहन (BR-01HN-4786) और एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है। फिलहाल दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि लंबे समय से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। सोमवार की रात पटना से उसे गिरफ्तार कर गया। पूछ्ताछ की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *