मेरठ में GDG ऑन कैंपस में AI और इनोवेशन उत्सव:सर छोटू राम इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में छात्रों को मिला बड़ा मंच

[ad_1]


मेरठ के सर छोटू राम इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में गूगल डेवलपर ग्रुप्स (GDG) ऑन कैंपस द्वारा “सफलता का उत्सव एवं नवाचार को प्रोत्साहन पुरस्कार वितरण एवं आगामी हैकाथॉन – कृत्रिम बुद्धिमत्ता के साथ निर्माण” विषय पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तकनीक और नवाचार को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गूगल क्लाउड स्टडी जैम्स रहा, जिसे 54 छात्रों ने शत-प्रतिशत सफलता के साथ पूरा किया। वहीं टेकस्प्रिंट हैकाथॉन में 200 से अधिक छात्रों ने भाग लिया, जिसमें तीन टीमों का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा। सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया और गूगल की ओर से टी-शर्ट, बैग, बोतल, स्टिकर, लैम्प और फोन स्टैंड जैसे उपहार भी प्रदान किए गए। संस्थान के निदेशक प्रो. नीरज सिंघल ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं, जिनमें युवा अपनी प्रतिभा दिखाकर देश और समाज के विकास में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने छात्रों को नवाचार और तकनीकी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। प्रशासनिक अधिकारी के. पी. सिंह भी मौजूद रहे, जिन्होंने गूगल की इस पहल की सराहना की। आयोजन GDG ऑन कैंपस लीड सरगम अरोड़ा के नेतृत्व में हुआ, जिसमें कोर टीम के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस पहल को गूगल के फैकल्टी मेंटर्स डॉ. गौरव त्यागी और डॉ. कवी भूषण का मार्गदर्शन मिला, वहीं संस्थान प्रशासन का पूरा सहयोग भी रहा। कार्यक्रम ने छात्रों को तकनीकी नवाचार और भविष्य की उभरती तकनीकों की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *