पन्ना में 6 साल तक युवती का शोषण किया:पीड़िता की शिकायत पर अमानगंज पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को पकड़ा




पन्ना जिले की अमानगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। आरोपी पिछले छह वर्षों से पीड़िता को विवाह का प्रलोभन देकर प्रताड़ित कर रहा था। 6 साल तक शारीरिक शोषण का आरोप पीड़िता ने 13 अप्रैल को अमानगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि द्वारी हनुमतपुर निवासी आरोपी शिव शंकर पटेल पिछले 6 साल से उसे शादी का झांसा दे रहा था। इस लंबी अवधि के दौरान आरोपी ने युवती के साथ लगातार शारीरिक शोषण किया और अंत में विवाह से मुकर गया। बीएनएस की धारा 69 के तहत केस थाना प्रभारी रवि सिंह जादौन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपी की घेराबंदी की। पुलिस ने आरोपी शिव शंकर पटेल को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। इस त्वरित गिरफ्तारी में थाना प्रभारी रवि सिंह जादौन सहित प्रियंका राजपूत, राघवेन्द्र प्रधान, शिवम शर्मा और महिला आरक्षक जानकी व कल्पना की मुख्य भूमिका रही। पुलिस ने वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को काेर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *