पप्पू यादव हत्याकांड: 36 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ:देवरिया में 6 नामजद, आरोपियों की तलाश में 5 टीमें गठित




देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र में चर्चित पप्पू यादव हत्याकांड के 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। रविवार देर रात गोली मारकर पप्पू यादव की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए पांच टीमें गठित की हैं, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतक पप्पू यादव (38) की रविवार देर रात एक ढाबे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, बैतालपुर स्थित ‘टेस्टी एंड स्पाइसी’ (राम अवतार) ढाबे पर खाना खाने के दौरान हमलावरों ने पप्पू यादव की कनपटी पर करीब से दो गोलियां मारीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। प्रथम दृष्टया यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर 6 लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए गौरी बाजार, रुद्रपुर और मदनपुर थानों की पुलिस के साथ एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) और सर्विलांस टीम समेत कुल 5 टीमें गठित की गई हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *