पहचान छुपाकर लड़कियों को ले जाने वाले 3 हिरासत में:गोरखपुर के रहने वाले युवकों पर लव जिहाद का आरोप, जांच में जुटी आजमगढ़ पुलिस




आजमगढ़ पुलिस ने पहचान छुपाकर दो युवतियों को दिल्ली ले जाकर दिल्ली से अजमेर शरीफ के जाने वाले गोरखपुर के रहने वाले तीन गैर समुदाय के युवकों को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही 2 युवतियां भी बरामद की गई है जो कि हिंदू समाज से जुड़ी हुई हैं। आजमगढ़ जीआरपी, आरपीएफ और सिधारी थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए सभी को हिरासत में लिया गया है।
कैफियात एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही दो युवतियों और तीन युवकों को मंगलवार को आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर बजरंग दल पदाधिकारियों ने रोक लिया। मानव तस्करी की आशंका जताते हुए मामले की सूचना तत्काल जीआरपी और सिधारी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस तीनों युवक और दोनों लड़कियों को थाने पर लगाकर पूछताछ की गई। इस के बाद लड़कियों के परिजन को बुलाकर छोड़ दिया गया। जबकि तीनों लड़के अभी पुलिस हिरासत में हैं। तीनों लड़के और दोनों लड़कियां अलग-अलग समुदाय की हैं। यह पूरा मामला लव जिहाद से भी जुड़ता हुआ नजर आ रहा है। वही मामले की जानकारी मिलने के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी का गुस्सा भी फूट पड़ा। बजरंग दल के जिला सह संयोजक शिवम सिंह ने बताया कि उन्हें प्रांत स्तर से सूचना मिली थी कि लव जिहाद का शिकार दो हिंदू लड़कियों को कथित रूप से बेचने के लिए तीन मुस्लिम युवक दिल्ली ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर संगठन के कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पर निगरानी कर रहे थे। आरोप है कि जैसे ही युवक युवतियों को लेकर कैफियात एक्सप्रेस में अपनी सीट पर पहुंचे, उन्हें पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को अपने साथ लेकर सिधारी थाने चली गई, जहां पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि युवतियां और युवक अलग-अलग समुदाय से हैं। शिवम सिंह का आरोप है कि तीनों लड़के अलग समुदाय के हैं। वह दूसरे समुदाय के लड़कियों को निशाना बनाते हैं और दिल्ली ले जाकर बेच देते हैं।
विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अमित गुप्ता का कहना है कि जानकारी मिलने पर पुलिस के सहयोग से हम लोगों ने छापेमारी की जिसमें कुछ हिंदू लड़कियों और कुछ मुस्लिम लड़के पकड़े गए हैं पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। SSP बोले पहचान छुपाकर ले जा रहे थे आरोपी
इस मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक अपनी असली पहचान छिपाकर और धोखाधड़ी के जरिए दो युवतियों को कहीं ले जाने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही आरपीएफ , जीआरपी और जनपद पुलिस ने संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई की।
पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों युवकों को पकड़ लिया और उनके कब्जे से दोनों युवतियों को सुरक्षित बचा लिया गया। एसपी ने बताया कि युवतियां फिलहाल बालिग बताई जा रही हैं। उनकी सही उम्र और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रकरण की जांच की जा रही है, जांच के उपरांत जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि युवकों का मुख्य उद्देश्य क्या था और क्या इसमें कोई संगठित गिरोह शामिल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *