[ad_1]
औरंगाबाद में पानी भरे गड्ढे में डूबकर भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों बच्चे मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे से लापता थे। परिजन खोजबीन कर रहे थे। आसपास के लोगों ने बाताया कि बच्चों को गांव के उत्तर दिशा की ओर खेलते हुए देखा गया था। परिजन बच्चों की खोजबीन लगातार कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार की सुबह ग्रामीणों और परिजनों ने गांव के गड्ढे में खोजबीन शुरू की। इसी दौरान दोनों बच्चों के शव पानी में मिले। मृतकों में नालंदा के रहने वाले विक्की सिंह की बेटी वैष्णवी कुमारी और ढाई साल के बेटे रंजन कुमार है। बताया जाता है कि विक्की सिंह पिछले कई साल से अपने ससुराल उमगा टोला वरक्षी वीर में रह रहे हैं। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के टोला वरक्षी वीर गांव की है। खतरनाक गड्ढों को भरवाने की मांग परिजन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मदनपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों मासूम बच्चों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हादसे के बाद मृत बच्चों की मां पलक देवी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि विक्की आइसक्रीम बेचने का काम करते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खतरनाक गड्ढों को भरवाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना न हो।
[ad_2]
Source link