पाली में पेड़ पर लटका मिला मजदूर का शव:घर से काम पर निकला था, शाम तक नहीं लौटा, तलाश की तो मिली बॉडी




पाली में एक 47 साल का अधेड़ हमेशा की तरह फैक्ट्री जाने के लिए घर से निकला। लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने तलाश की तो सड़क किनारे पड़े से शव लटका मिला। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव पुलिस ने परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की। अधेड़ ने यह कदम क्यों उठाया इसको लेकर पुलिस जांच में जुटी है। गुड़ा एंदला थाने के ASI सुखराम ने बताया कि मादड़ी हाल पाली के केशव नगर निवासी 47 साल के भीमाराम पुत्र हरजीराम का शव शुक्रवार देर शाम को गुरलाई-काणदार रोड पर पेड़ पर लटका मिला। जिसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया था। घटना को लेकर मृतक के परिजनों का कहना है कि हमेशा की तरह भीमाराम फैक्ट्री जाने के लिए निकले थे। वे वहां तक कैसे पहुंचे और उन्होंने यह कदम क्यों उठाया इसको लेकर उन्हें भी जानकारी नहीं है। पुलिस ने पोस्टमार्टम् के बाद शनिवार को शव परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की। वृद्ध के गुम होने पर परिजनों ने कोतवाली थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट भी दी थी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
अचानक हुई इस घटना से मृतक के परिजनों को तोड़ कर रख दिया। शनिवार को बांगड़ हॉस्पिटल् की मोर्चरी से पिता का शव ले जाते हुए उनके 24 साल के बेटे की आंखों से आंसू रूकने का नाम नहीं ले रहे थे। वही घर पर ही भीमाराम की पत्नी को जब इस हादसे की खबर मिली उनके तो होश ही उड़ गए। पूरा परिवार सदमे में है। ऐसी विकट स्थिति में परिजन पूरे परिवार को संबल देने में जुटे है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *