पुलिस दिवस के मौके पर क्विज कॉम्पिटिशन आयोजित:भीलवाड़ा जिले से 134 स्टूडेंट्स हुए शामिल,विजेता बच्चों को एसपी ने दिया प्राइज




राजस्थान पुलिस दिवस-2026 के मौके पर आज भीलवाडा पुलिस द्वारा स्कूली छात्र/छात्राओं की जिला स्तरीय क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन सेठ मुरलीधर मानसिंहका गर्ल्स स्कूल में 11 से12 बजे तक किया गया। प्रतियोगिता में 134 बच्चे हुए शामिल एसपी धर्मेन्द्र सिंह, ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित की गई उक्त क्विज प्रतियोगिता में जिला भीलवाड़ा के विभिन्न स्कूलो में अध्ययनरत कक्षा 9 से 12 तक के कुल 134 छात्र-छात्राओ ने भाग लिया,जिसका परिणाम तुरंत तैयार करवाया जाकर रिज़ल्ट घोषित किया गया। ये बने विजेता प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्रतापनगर भीलवाड़ा के कक्षा 12 के छात्र प्रिन्स गिरी ने प्रथम स्थान, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेन्द्र मार्ग भीलवाड़ा के कक्षा 12 के छात्र आयूष शर्मा ने द्वितीय स्थान एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मालीखेडा, भीलवाड़ा की कक्षा 12 की छात्रा रजनी वैष्णव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पांच बच्चों को सांत्वना पुरस्कार इसके साथ ही पांच छात्र/छात्राओ मैना प्रजापत, अंकित विश्नोई, हेमेन्द्र सिंह, अब्बास अली, व दीपिका तेली को उनके द्वारा प्राप्त अंको के आधार पर सांत्वना पुरस्कार के लिए हेतु चयनित किया और नकद पुरूस्कार ओर सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *