पूर्वी चंपारण में SP का जनता दरबार:25 मामलों की सुनवाई, जांच में देरी पर अधिकारियों के वेतन पर रोक, थानाध्यक्ष पर भी कार्रवाई




पूर्वी चंपारण के एसपी स्वर्ण प्रभात ने पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पिपरा थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे। जनता दरबार में भूमि विवाद, चोरी और मारपीट सहित 25 से अधिक मामलों की सुनवाई की गई। एसपी ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। सुनवाई के दौरान यह सामने आया कि कई मामलों में अनुसंधानकर्ताओं द्वारा जांच में अनावश्यक देरी की जा रही थी। इस पर एसपी ने संबंधित अनुसंधानकर्ताओं के वेतन पर रोक लगाने का आदेश दिया। एसपी ने थानाध्यक्ष के वेतन पर भी रोक लगा दी
जय बजरंग थाना क्षेत्र में एक शिक्षक के घर हुई चोरी की घटना में अब तक कोई ठोस सफलता न मिलने पर एसपी ने थानाध्यक्ष के वेतन पर भी रोक लगा दी। उन्होंने थानाध्यक्ष को जल्द से जल्द मामले का खुलासा कर चोरों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का स्पष्ट निर्देश दिया। एसपी ने जोर देकर कहा कि जनता की शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस जनता दरबार में चकिया डीएसपी संतोष कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर, पिपरा थानाध्यक्ष अंजन कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *