[ad_1]
स्टेशनरी दुकान पर पेन खरीदने आए बदमाशों की दुकान मालिक के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद बदमाशों ने व्यापारी के साथ थप्पड़ों और मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। इससे उसके सिर और पीठ पर चोटें आई। घटना बालोतरा जिले के समदड़ी कस्बे बीती रात की है। इस मामले का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार समदड़ी कस्बे के पिपली चौक में स्थित अंकित स्टेशनरी दुकान पर शुक्रवार शाम को एक स्विफ्ट कार में चार पांच युवक आए। दो युवक पेन खरीदने के लिए दुकान में आए। लाल पेन मांगा रुपए देने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद बदमाशों ने दुकानदार हरीश प्रजापत (22) पुत्र राणाराम पर थप्पड़ों और मुक्को से मारपीट कर दी। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आए। इसके बाद बदमाश कार में सवार होकर वहां से भाग गए। भागते हुए का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। दुकानदार के सिर और शरीर पर चोटें आई। आसपास के लोग हॉस्पिटल लेकर वहां पर इलाज करवाया गया। दुकानदार हरीश ने बताया- मैं हमला करने वाले युवकों को नहीं जानता हूं। मैंने थाने में रिपोर्ट दे दी है। समदड़ी थाने ASI दौलाराम ने बताया कि पेन को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। फिर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश युवकों की तलाश की जा रही है। इनपुट : महावीर सेन
[ad_2]
Source link