प्रतापगढ़ के करजू मोड़ पर बेकाबू ट्रोला दुकानों में घुसा:छज्जे टूटे, बड़ा हादसा टला; नीमच की ओर जा रहा था




प्रतापगढ़ जिले के करजू बड़ीसादड़ी-नीमच रोड पर करजू मोड़ के पास आज एक ट्रोला बेकाबू होकर सड़क किनारे दुकानों में जा घुसा। हादसे में दुकानों के बाहर लगी छज्जा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। बड़ी सादडी़ से नीमच की ओर जा रहा था प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रोला बड़ीसादड़ी से नीमच की ओर जा रहा था। करजू मोड़ पर अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। हादसे के समय आसपास लोगों की आवाजाही थी। घटना के तुरंत बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। ठोस कदम उठाने की मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि करजू मोड़ पर तेज रफ्तार और सुरक्षा इंतजामों की कमी के कारण अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *